Posts

Showing posts from January 27, 2019

डर तो है तुन्द हवा से, प जताते भी नहीं

डर तो है तुन्द हवा से , प जताते भी नहीं हम चराग़ों को सर ए राह जलाते भी नहीं हैं सख़ी आप , मगर ये तो मोहब्बत है जनाब ये ख़ज़ाना तो सर-ए-आम लुटाते भी नहीं हम को यादों का क़फ़स भी नहीं मंज़ूर , मगर नाम लिखा है जो दिल पर , वो मिटाते भी नहीं अपने ही पास रखें आप इनायत अपनी हम तो कमज़र्फ़ों का एहसान उठाते भी नहीं मसनूई चीज़ों से हम को है अदावत क्या क्या काग़ज़ी फूलों को हम घर में सजाते भी नहीं यूँ तो "मुमताज़" मुझे याद है हर बात मगर अब वो लम्हात मेरे दिल को दुखाते भी नहीं dar to hai tund hawaa se, pa jataate bhi nahiN ham charaaghoN ko sar e raah jalaate bhi nahiN haiN sakhi aap, magar ye to mohabbat hai janaab ye khazaana to sar e aam lutaate bhi nahiN ham ko yaadoN ka qafas bhi nahiN manzoor magar naam likkha hai jo dil par, wo mitaate bhi nahiN apne hi paas rakheN aap inaayat apni ham to kamzarfoN ka ehsaan uthaate bhi nahiN masnooi cheezoN se ham ko hai adaawat kya kya kaaghzi phooloN ko ham ghar meN sajaate bhi nahiN yuN to