Posts

Showing posts from December 25, 2018

जो शाम आती है जब उम्मीद का ख़ुर्शीद ढलता है

जो शाम आती है जब उम्मीद का ख़ुर्शीद 1 ढलता है महाज़-ए-तीरगी 2 पर इक दिया ख़ामोश जलता है अलम 3 को जज़्ब 4 कर लेते हैं तीरा शब 5 के सन्नाटे अकेलेपन में हर इक दर्द आँखों से पिघलता है बिलखते लाल की मजबूर माँ को कौन समझाए तही 6 बर्तन पकाने से कहीं बच्चा बहलता है ? अज़ीयत 7 बेहिसी 8 की रूह 9 का ख़ूँ 10 करती जाती है अँधेरा ज़ेहन 11 का उल्फ़त के सूरज को निगलता है लहू से लाल हो जाती है मिट्टी गुलसितानों की शजर 12 से तोड़ कर ये कौन कलियों को मसलता है कभी ये बेहिसी भी एक नेमत लगने लगती है हमें "मुमताज़" अब अपना हर इक एहसास खलता है 1- सूरज , 2- अँधेरे से जंग का मैदान , 3- दर्द , 4- सोख लेना , 5- अँधेरी रात , 6- ख़ाली , 7- तकलीफ़ , 8- भावना शून्यता , 9- आत्मा , 10- हत्या , 11- दिमाग़ , 12- वृक्ष جو شام آتی ہے جب امید کا خورشید ڈھلتا ہے مہاذِ تیرگی پر اک دیا خاموش جلتا ہے الم کو جزب کر لیتے ہیں تیرہ شب کے سناٹے اکیلے پن میں ہر اک درد آنکھوں سے پگھلتا ہے بلکھتے لال کی مجبور ماں کو کون سمجھائے تہی برتن پکانے سے کہیں بچہ بہلتا ہے؟ عذئی