Posts

Showing posts from November 5, 2018

हौसले ग़मों के हम यूँ भी आज़माते हैं

हौसले ग़मों के हम यूँ भी आज़माते हैं खिलखिलाते लम्हों से ज़िन्दगी चुराते हैं कोई ख़्वाब भी हम को ढूँढने न आ पाए नक़्श अब के पाओं के हम मिटाते जाते हैं ख़ूब हम समझते हैं रहनुमा की सब चालें जान बूझ कर अक्सर हम फ़रेब खाते हैं रौशनी तो क्या होगी झिलमिलाते अश्कों से इन रवाँ चराग़ों को आज हम बुझाते हैं दास्ताँ में तो उन का ज़िक्र तक नहीं आया उन को क्या हुआ आख़िर आँख क्यूँ चुराते हैं दिल के इस बयाबाँ में कोई तो नहीं आता आज फिर यहाँ किस के साए सरसराते हैं ढूंढती रहे “ मुमताज़ ” अब हमें सियहबख़्ती दास्ताँ अधूरी हम अब के छोड़ जाते हैं hausle ghamoN ke ham yuN bhi aazmaate haiN khilkhilaate lamhoN se zindagi churaate haiN koi khwaab bhi ham ko dhundne n aa paaye naqsh ab ke paaoN ke ham mitaate jaate haiN khoob ham samajhte haiN rahnuma kee sab chaaleN jaan boojh kar aksar ham fareb khaate haiN raushni to kya hogi jhilmilaate ashkoN se in rawaaN charaaghoN ko aaj ham bujhaate haiN daastaaN meN to un ka zikr tak nahiN aaya un ko kya hua aakhir, aankh ky