Posts

Aye Hind ke Waali behad mashhoor manqabat by Aziz Naza

Image

Mushkil aasaan kyun na ho by #Aziz Naza

Image

Tu Kuja Man kuja, Live in a show by Aziz Naza

Image

दिल में उतरे रूह पर छाए बहुत

 दिल में उतरे रूह पर छाए बहुत अब डराते हैं हमें साये बहुत   सर्द झोंकों ने सितम ढाए बहुत ज़ख़्म दिल के हमने सहलाये बहुत   वक़्त की हर चाल से वाक़िफ़ थे पर धोके हमने जान कर खाए बहुत   चार सू कैसा अजब हंगाम था हम भरी दुनिया से उकताए बहुत   जल उठे अपना तबस्सुम देख कर हम खिले तो दोस्त मुरझाए बहुत   पेच रिश्तों के न सुलझे फिर कभी हमने ये धागे तो सुलझाए बहुत   जिन में हिम्मत थी वो मंज़िल पा गए जो पलट आए वो पछताए बहुत   कैसे कैसे लोग रुख़सत हो गए “आप से पहले यहाँ आए बहुत”   जब कभी उनके करम याद आ गए ख़ुद पे हम “मुमताज़” इतराये बहुत   रूह – आत्मा , तबस्सुम – मुस्कान , रुख़सत – विदा

Maa tera pyaar, beautiful song Rare video by Aziz Nazan

Image

Mushkil aasaan kyun na ho by Aziz Naza

Image

Zindagi Mein (Official Video) Sunny Singh & Nikita Dutta | Shabbir Ahmed

Image