Posts

न जाने कौन है वो

न जाने कौन है वो अजनबी क्या नाम है उस का न जाने कब से इक एहसास बन कर आ गया है वो ख़यालों पर , तसव्वर पर ज़हन पर छा गया है वो न जाने कौन है वो अजनबी , क्या नाम है उस का घुली रहती है मेरी गरम साँसों में महक उस की मेरे चेहरे पे झुक जाती है साये सी पलक उस की बसा रहता है साँसों में वही मेहताब सा चेहरा कभी सरगोशियों में धड़कनों की लय सुनाता है कभी चुपके से इक उल्फ़त का नग़्मा गुनगुनाता है कभी उस के लबों का लम्स छू लेता है गालों को चुना करती हैं आँखें उस की नज़रों के उजालों को समंदर बनता जाता है मेरी तक़दीर का सेहरा मेरे जज़्बों की धड़कन है मेरी उल्फ़त का दिल है वो तसव्वर है , तख़य्युल है , कि ख़्वाब-ए-मुस्तक़िल है वो न जाने कौन है किस की इबादत करती रहती हूँ किसी एहसास के पैकर से उल्फ़त करती रहती हूँ मेरी तनहाई में रक़्साँ रहे वो अक्स , वो साया

क़ज़ा*1 की क्या कहें, ठहरी न ज़िन्दगी मुख़लिस*2

क़ज़ा *1 की क्या कहें , ठहरी न ज़िन्दगी मुख़लिस *2 अज़ीज़ *3 ग़म ही हुए हैं न है ख़ुशी मुख़लिस      قضا کی کیا کہیں، ٹھہری نہ زندگی مخلص عزیز غم ہی ہوئے ہیں نہ ہے خوشی مخلص किताब चेहरा *4 ज़माने में रब्त *5 मस्नूई *6 यहाँ हज़ारों मिले हम को काग़ज़ी मुख़लिस        کتاب چہرہ زمانے میں ربط مصنوعی یہاں ہزاروں ملے ہم کو کاغزی مخلص लहू के प्यासे दरिंदों से रहम की उम्मीद ? कभी हुई है किसी की दरिंदगी मुख़लिस ? لہو کے پیاسے درندوں سے رحم کی امید؟ کبھی ھوئی ہے کسی کی درندگی مخلص؟ जदीद *7 दौर में इंसाफ़ बेचा जाता है ग़रीब लोगों की होगी न आदिली *8 मुख़लिस        جدید دور میں انساف بیچا جاتا ہے غریب لوگوں کی ہوگی نہ عادلی مخلص ज़मीर बेच दिया है हर एक ने अपना रहे इमाम * 9 ही मुखलिस , न मुक़्तदी *10 मुख़लिस       ضمیر بیچ دیا ہے ہر ایک نے اپنا رہے امام ہی مخلص، نہ مقتدی مخلص अज़ीयतें *11 भी वफ़ा में अज़ीज़ होती हैं है ख़ार *12 ख़ार से लिपटी कली कली मुख़लिस          عذیئتیں بھی وفا میں عزیز ہوتی ہیں ہے خار خار سے لپٹی کلی کلی مخلص ये दिल तो चीज़ ही क्या ह

तमन्ना बैठी रहेगी डरी डरी कब तक

तमन्ना बैठी रहेगी डरी डरी कब तक मुझे मिटाती रहेगी मेरी ख़ुदी कब तक चलेगी साथ कहाँ तक हमारी महरूमी रहेगी वक़्त की पेशानी पर कजी कब तक गुज़र चुका है यक़ीन-ओ-गुमाँ का वो तूफ़ाँ रहेगी ज़िन्दगी इस मोड़ पर रुकी कब तक रिहा करेगा कभी तो हमें हमारा दिल हमारे हाथों में माज़ी की हथकड़ी कब तक जुनून-ए-शौक़ , मुक़द्दर का नाज़ तोड़ भी दे उड़ाती जाएगी क़िस्मत मेरी हँसी कब तक बस अब बहुत हुई रग़बत की ये अदाकारी अबस शिकस्ता बुतों की ये बन्दगी कब तक गुजरने वालों को परवाह ही कब रही आख़िर किसी का रास्ता ताकती रही गली कब तक ज़रा सा जीना है “मुमताज़” इन पलों में हमें हमारे हाथ में जाने रहे ख़ुशी कब तक कजी – टेढ़ा पन , माज़ी – भूतकाल , रग़बत – मोहब्बत , अदाकारी – अभिनय , अबस – बेकार , शिकस्ता – टूटा हुआ , बुतों – मूर्तियों , बन्दगी – पूजा تمنا بیٹھی رہیگی ڈری ڈری کب تک مجھے مٹاتی رہیگی مری خوشی کب تک چلیگی ساتھ کہاں تک ہماری محرومی رہیگی وقت کی پیشانی پر کجی کب تک گزر چکا ہے یقین و گماں کا وہ طوفاں رہیگی زندگی اس موڑ پر رکی کب تک رہا کریگا کبھی تو ہمیں ہ

मेरे सपनों का भारत

ज़मीं सोने की हो और आस्माँ चाँदी के ख़्वाबों का ज़मीं के ज़र्रे ज़र्रे पर चमन महके गुलाबों का हर इक इंसाँ के ख़्वाबों को यहाँ ताबीर मिल जाए हमें हिन्दोस्ताँ की काश वो तस्वीर   मिल जाए जहाँ कोई न भूका हो , जहाँ कोई न प्यासा हो हर इक मज़दूर के हाथों में दौलत का असासा हो जहाँ हर फ़र्द के दिल में मोहब्बत ही मोहब्बत हो न दंगे हों , न बम फूटें , यहाँ राहत ही राहत हो कभी चाँदी के टुकड़ों के लिए बच्चे न बिकते हों यहाँ हम अपने हाथों से नई तक़दीर लिखते हों यहाँ बेटी को भी बेटों के जितना प्यार मिलता हो यहाँ हर इक को ज़िन्दा रहने का अधिकार मिलता हो कहीं छोटे बड़े का भेद हो कोई , न झगड़ा हो कोई बस्ती न जलती हो , कोई जीवन न उजड़ा हो यहाँ मज़हब के ठेकेदार भी मिल जुल के रहते हों कोई मस्जिद न गिरती हो , कहीं मंदिर न ढहते हों ये भारत अपने ख़्वाबों का हमें मिल कर बनाना है उठा कर आस्माँ से स्वर्ग इस धरती पे लाना है

इंसाँ बेदस्तार हुआ है

इंसाँ बेदस्तार हुआ   है ज़ख़्मी   हर   किरदार   हुआ   है तूफ़ानों   का   वार   हुआ   है फिर   भी   सफ़ीना   पार   हुआ   है नादारों   की   जान   है   सस्ती जीना   भी   ब्योपार   हुआ   है ख़्वाबों   का   ख़ुर्शीद   तो   डूबा दिल   आख़िर   बेदार   हुआ   है बीनाई   सरशार   हुई   है आज   उन   का   दीदार   हुआ   है लम्हा   लम्हा   भाग   रहा   है वक़्त   सुबुक   रफ़्तार   हुआ   है कुछ   तो   है   "मुमताज़ " ने   पाया हर   लम्हा   सरशार   हुआ   है insaaN bedastaar hua hai zakhmee har kirdaar hua hai toofaanoN ka waar hua hai phir bhi safeena paar hua hai naadaaroN ki jaan hai sasti jeena bhi byopaar hua hai khwaaboN ka khursheed to dooba dil aakhir bedaar hua hai beenaai sarshaar hui hai aaj un ka deedaar hua hai lamha lamha bhaag raha hai waqt subuk raftaar hua hai kuchh to hai "Mumtaz" ne paaya har lamhaa sarshaar hua hai

तेरे दर पे ख़ैरात क्या क्या बँटी है

तेरे दर पे ख़ैरात क्या क्या बँटी है मगर मेरा दामन अभी तक तही है किया है अता दर्द का इक ख़ज़ाना   सितमगर भी मेरा बला का सख़ी है अभी रश्क करती है तक़दीर मुझ पर अभी मेरी शाख़-ए-तमन्ना हरी है मेरे दिल से ले कर तेरी बरहमी तक वरक़ दर वरक़ इक कहानी लिखी है कभी कुफ़्ल मेरी ज़ुबाँ पर लगे हैं कभी पाँव में उस के बेड़ी पड़ी है तलब से सिवा उस को बख़्शा है रब ने मुक़द्दर की “ मुमताज़ ” कितनी धनी है ترے در پہ خیرات کیا کیا بٹی ہے مگر میرا دامن ابھی تک تہی ہے کیا ہے عطا درد کا اک خزانہ ستمگر بھی میرا بلا کا سخی ہے ابھی رشق کرتی ہے تقدیر مجھ پر ابھی میری شاخِ تمنا ہری ہے مرے دل سے لے کر تری برہمی تک ورق در ورق اک کہانی لکھی ہے کبھی کفل میری زباں پر لگے ہیں کبھی پاؤں میں اس کے بیڑی پڑی ہے طلب سے سوا اس کو بخشا ہے رب نے مقدر کی ممتازؔ کتنی دھنی ہے

तस्वीर-ए-ज़िन्दगी में धनक रंग भर गए

तस्वीर-ए-ज़िन्दगी में धनक रंग भर गए ख़ुशबू के क़ाफ़िले मेरे दिल से गुज़र गए सैलाब कितने आज यहाँ से गुज़र   गए आँखों में जो बसे थे , सभी ख़्वाब मर गए दर दर फिरी हयात सुकूँ के लिए   मगर वहशत हमारे साथ रही , हम जिधर गए सीने में कुछ तो टीसता रहता है रोज़ - ओ - शब मजबूरियों के यूँ तो सभी ज़ख़्म भर गए नाज़ुक से ख़्वाब जल के कहीं ख़ाक हो न जाएँ हम जलती आरज़ू की तमाज़त से डर गए पैकर वो रौशनी का जो उतरा निगाह में कितने हसीन ख़्वाब नज़र में सँवर गए सैलाब ऐसा आया वफ़ा के   जहान   में " दिल में उतरने वाले नज़र से उतर गए" जिन से ख़याल-ओ-ख़्वाब की दुनिया जवान थी " मुमताज़" वो हसीन नज़ारे किधर गए tasweer e zindagi meN dhanak rang bhar gae khushboo ke qaafile mere dil se guzar gae sailaab kitne aaj yahaN se guzar gae aankhoN meN jo base the, sabhi khwaab mar gae dar dar phiri hayaat sukooN ke liye magar wahshat hamaare saath rahi, ham jidhar gae seene meN kuchh to teesta rehta hai roz o shab majbooriyoN ke yuN to sabhi zakhm