Posts

बेज़ारी की बर्फ़ पिघलना मुश्किल है

बेज़ारी   की   बर्फ़   पिघलना   मुश्किल   है   ख़्वाबों   से   दिल   आज   बहलना   मुश्किल   है तुन्द हवाओं   से   लर्ज़ाँ   है   शम्म-ए-यक़ीं   इस   आंधी   में   दीप   ये   जलना   मुश्किल   है हर   जानिब   है   आग , सफ़र   दुशवार   है   अब जलती   है   ये   राह , कि चलना   मुश्किल   है आग   की   बारिश , ख़ौफ़ के   दरिया   का   सैलाब इस   मौसम   में   घर   से   निकलना   मुश्किल   है गर्म   है   क़त्ल   ओ   ग़ारत का   बाज़ार   अभी ये   जाँ   का   जंजाल   तो   टलना   मुश्किल   है उल्फ़त   की   अब   छाँव   तलाश   करो   यारो नफ़रत   का   ख़ुर्शीद   तो   ढलना   मुश्किल   है ताक़त   जिस   की   राज   उसी   का   चलता   है " जंगल   का   क़ानून   बदलना   मुश्किल   है" अंधी   खाई   है   आगे   ऐ   हम   वतनो        फिसले   तो   "मुमताज़" संभलना मुश्किल   है   bezaari ki barf pighalna mushkil hai khwaaboN se dil aaj bahlna mushkil hai tund hawaaoN se larzaaN hai sham e yaqeeN is aandhi meN deep ye jalna mushkil hai har jaani

नफ़रतों का ये नगर मिस्मार होना चाहिए

नफ़रतों का ये नगर मिस्मार होना चाहिए अब मोहब्बत का खुला इज़हार होना चाहिए एकता की कश्तियाँ मज़बूत कर लो साथियो अब त ' अस्सुब का ये दरिया पार होना चाहिए टूटे मुरझाए दिलों को प्यार से सींचो , कि अब रूह का रेग ए रवाँ गुलज़ार होना चाहिए मुल्क देता है सदा , ऐ मेरे हमवतनो , उठो सो लिए काफ़ी , बस अब बेदार होना चाहिए खौफ़ का सूरज ढले , सब के दिलों में हो यक़ीं है नहीं , लेकिन ये अब ऐ यार , होना चाहिए कब तलक "मुमताज़" बेजा हरकतों का इत्तेबाअ हर सदा पर हाँ ? कभी इनकार होना चाहिए nafratoN ka ye nagar mismaar hona chaaiye ab mohabbat ka khula izhaar hona chaahiye zulmaton ka ye safar hamwaar hona chaahiye "aadmi ko aadmi se pyar hona chaahiye" ekta ki kashtiyaaN mazboot kar lo dosto ab ta'assub ka ye dariya paar hona chaahiye toote murjhaae diloN ko pyaar se seencho, ki ab rooh ka reg e rawaaN gulzaar hona chaahiye mulk deta hai sadaa, ae mere hamwatno, utho so liye kaafi, bas ab bedaar hona chaahiye khauf

ख़ंजर हैं तअस्सुब के, और खून की होली है

ख़ंजर हैं   तअस्सुब   के , और   खून की   होली   है हम   ने   ये   विरासत   अब   औलाद   को   सौंपी   है तारीक   बयाबाँ   में   ये   कैसी   तजल्ली   है ये   दिल   की   सियाही   में   क्या   शय   है   जो   जलती   है जो   हारे   वो   पा   जाए , ये   इश्क़   की   बाज़ी   है जब   ख़ुद   को   गंवाया   है , तब   जंग   ये   जीती   है है   दूर   अभी   साहिल , तय   हो   तो   सफ़र   कैसे रूठा   हुआ   मांझी   है , टूटी   हुई   कश्ती   है बेताब   जुनूँ   का   ये   अदना   सा   करिश्मा   है देहलीज़   पे   हसरत   की   तक़दीर   सवाली   है देखा   जो   ज़रा   मुड़   के , पथरा   गई   बीनाई माज़ी   से   मुझे   किसने   आवाज़   अभी   दी   है नाकाम   तमन्ना   ने   परवाज़   को   पर   खोले रौनक़   है   ख़यालों   में , अंदाज़   में   शोख़ी   है क्या   दे   के   मिलेगा   क्या , ये   शर्त   नहीं   चलती ब्यौपार   नहीं   साहब , ये   बात   तो   दिल   की   है इन्सां   की   ज़रुरत   का   सामान   हुआ   महंगा इंसान   हुआ   सस्ता , ये   दौर   ए   तरक़्क़ी   है सब   को   ह

दिल पे चलता ही नहीं अब कोई बस

दिल पे चलता ही नहीं अब कोई बस आरज़ू होती नहीं है   टस   से   मस दौर - ए - हाज़िर का ये सरमाया है बस खुदसरी , मतलब परस्ती और हवस ये गुज़र जाता है ठोकर मार कर कब किसी का वक़्त पर चलता है बस आशियाँ की आंच पहुंची है यहाँ तीलियाँ तपती हैं , जलता है क़फ़स डूब   जाए   नाउम्मीदी   का   जहाँ आज ऐ बारान - ए - रहमत यूँ बरस सूखता जाता है दिल का आबशार ज़िन्दगी में अब कहाँ बाक़ी वो रस मैं करूँ फ़रियाद ? नामुमकिन , तो क्यूँ " कोई खाए मेरी हालत पर तरस" है यक़ीं ख़ुद पर तो फिर "मुमताज़" जी क्यूँ भला दिल में है इतना पेश - ओ - पस dil pe chalta hi nahiN ab koi bas aarzoo hoti nahiN hai tas se mas daur e haazir ka ye sarmaaya hai bas khudsari, matlab parasti aur hawas ye guzar jaata hai thokar maar kar kab kisi ka waqt par chalta hai bas aashiyaaN ki aanch pahonchi hai yahaN teeliyaaN tapti haiN, jalta hai qafas doob jaae naaummeedi ka jahan aaj ae baaraan e rahmat yuN baras sookhta jaata hai dil ka aabshaar

ज़हन-ए-बेहिस को जगा दे वो तराना चाहिए

ज़हन-ए-बेहिस को जगा दे वो तराना चाहिए जीत का इक ख़्वाब आँखों में सजाना चाहिए दिल के सोने को बनाना है जो कुंदन , तो इसे आतिश-ए-जहद-ए-मुसलसल में तपाना चाहिए रंज हो या उल्फ़तें हों , हसरतें हों या जुनूँ कोई भी जज़्बा हो लेकिन वालेहाना चाहिए पेट की आतिश में जल जाता है हर ग़म का निशाँ ज़िन्दगी कहती है , मुझ को आब-ओ-दाना चाहिए दिल तही , आँखें तही , दामन तही , लेकिन मियाँ आरज़ूओं को तो क़ारूँ का ख़ज़ाना चाहिए अक़्ल कहती है , क़नाअत कर लूँ अपने हाल पर और बज़िद है दिल , उसे सारा ज़माना चाहिए रफ़्ता रफ़्ता हर ख़ुशी “मुमताज़” रुख़सत हो गई अब तो जीने के लिए कोई बहाना चाहिए आतिश-ए-जहद-ए-मुसलसल - लगातार जद्द-ओ-जहद की आग, आब-ओ-दाना - दाना -पानी, क़नाअत - संतोष, बज़िद - ज़िद पर आमादा, रफ़्ता रफ़्ता - धीरे-धीरे, रुख़सत - विदा zahn-e-behis ko jagaa de wo taraana chaahiye jeet ka ik khwaab aankhoN meN sajaana chaahiye dil ke sone ko banaana hai jo kundan, to ise aatish-e-jahd-e-musalsal meN tapaana chaahiye ranj ho ya ulfateN hoN, hasrateN hoN ya junooN koi bhi jazba h

ज़ख़्म महरूमी का भरने से रहा

ज़ख़्म   महरूमी   का   भरने   से   रहा " कर्ब   का   सूरज   बिखरने   से   रहा" ज़ीस्त   ही   गुज़रे   तो   अब   गुज़रे   मियाँ वो   हसीं   पल   तो   गुज़रने   से   रहा खेलते   आए   हैं   हम   भी   जान   पर मुश्किलों   से   दिल   तो   डरने   से   रहा फ़ैसला   हम   ही   कोई   कर   लें   चलो वो   तो   ये   एहसान   करने   से   रहा पल   ख़ुशी   के   पर   लगा   कर   उड़   गए वक़्त   ही   ठहरा , ठहरने   से   रहा है   ग़नीमत   लम्हा   भर   की   भी   ख़ुशी अब   मुक़द्दर   तो   सँवरने   से   रहा जोश   की   गर्मी   से   पिघलेगा   क़फ़स अब   जुनूँ   घुट   घुट   के   मरने   से   रहा अब   ख़ता   "मुमताज़" उस   की   हो   तो   हो उस   पे   दिल   इलज़ाम   धरने   से   रहा कर्ब – दर्द , ज़ीस्त – ज़िन्दगी , क़फ़स – पिंजरा , जुनूँ – सनक zakhm mahroomi ka bharne se raha karb ka sooraj bikharne se raha zeest hi guzre to ab guzre miyaaN wo haseeN pal to guzarne se raha khelte aaye haiN ham bhi jaan par mushkiloN se dil to darne se raha

हम पर जो हैं अज़ीज़ों के एहसान मुख़्तलिफ़

हम पर जो हैं अज़ीज़ों के एहसान मुख़्तलिफ़ लगते रहे हैं हम पे भी बोहतान मुख़्तलिफ़ हर एक रहनुमा का है ऐलान मुख़्तलिफ़ हैं मसलेहत के थाल में ग़लतान मुख़्तलिफ़ बिखरे हुए हैं ज़ीस्त के हैजान मुख़्तलिफ़ टुकड़ों में दिल के रहते हैं अरमान मुख़्तलिफ़ होगा क़दम क़दम पे इरादों का इम्तेहाँ इस रास्ते में आएँगे बोहरान मुख़्तलिफ़ खुलते रहे हयात के हर एक मोड़ पर तक़दीर की किताब के उनवान मुख़्तलिफ़ इस्लाम आज कितने ही ख़ानों में बँट गया मसलक जुदा जुदा हुए , ईमान मुख़्तलिफ़ ये और बात , हारा नहीं हम ने हौसला गुजरे हमारी राह से तूफ़ान मुख़्तलिफ़ धोका छलावा ज़ख़्मी अना और शिकस्ता दिल “मुमताज़” हैं ख़ुलूस के नुक़सान मुख़्तलिफ़ मुख़्तलिफ़ – अलग अलग , बोहतान – झूठा इल्ज़ाम , रहनुमा – लीडर , मसलेहत – पॉलिसी , ग़लतान – लुढ़कने वाला , ज़ीस्त – ज़िन्दगी , हैजान – जोश , बोहरान – अड़चन , हयात – ज़िन्दगी , उनवान – शीर्षक , मसलक – रास्ता , तरीका , अना – अहं , ख़ुलूस – सच्चाई ham par jo hain azizoN ke ehsaan mukhtalif lagte rahe haiN ham pe bhi bohtaan mukhtalif har ek rahnuma ka hai ailaan mukh