Posts

इस गरानी से मैं अल्लाह निभाऊं कैसे

इस   गरानी   से   मैं   अल्लाह   निभाऊं   कैसे पेट   की   आतिश   ए   नमरूद   बुझाऊं   कैसे ये   सबक़   सीख   रही   है   अभी   नौख़ेज़   दुल्हन एहल   ए   ससुराल   को   उँगली पे   नचाऊं   कैसे ले   गया   वक़्त   मुआ   साथ   मेरी   बत्तीसी है   जो   बिरयानी   में   बोटी ... वो   चबाऊं कैसे इस   तरह   उठती   है , बर्दाश्त   नहीं   होती   है अब   भरी   बज़्म   में   मैं   पीठ   खुजाऊं   कैसे اس   گرانی   سے   میں   الله   نبھاؤں   کیسے پیٹ   کی   آتش_نمرود   بجھاوں   کیسے یہ   سبق   سیکھ   رہی   ہے   ابھی   نوخیز   دلہن اہل_سسرال   کو   انگلی   پہ   نچاؤں   کیسے لے   گیا   ساتھ   میں   یہ   وقت   موا   بتیسی ہے   جو   بریانی   میں   بوٹی ... وہ   چباؤں    کیسے اس   طرح   اٹھتی   ہے , برداشت   نہیں   ہوتی   ہے اب   بھری   بزم   میں   میں   پیٹھ   خجاؤں   کیسے

कोई तो ऐसा इन्क़लाब आए

कोई तो ऐसा इन्क़लाब आए हर अज़ीयत का अब जवाब आए काम आती हैं ख़ूब आँखें भी बात करने में जब हिजाब आए जाने किस रोग की अलामत है जागती आँखों में भी ख़्वाब आए वो नज़र भर के देख ले जब भी बारहा लौट कर शबाब आए हम ख़िज़ाँ से क़दम मिला के चलें वो बहारों के हमरक़ाब आए चल दिया जब वो फेर कर नज़रें एक लम्हे में सौ अज़ाब आए नश्शा महफ़िल प क्यूँ न तारी हो जब कि साग़र ब कफ़ शराब आए हो गया है अज़ाब जीना भी ऐसे दिन भी कभी ख़राब आए आफ़रीं है हमारी ज़िन्दा दिली आए दिल पर जो अब अज़ाब आए तेरी महफ़िल से ऐ सितम परवर ले के “मुमताज़” इज़्तिराब आए

आँख का तिल है आप की चौखट

आँख   का   तिल   है   आप   की   चौखट राहत   ए   दिल   है   आप   की   चौखट हर   क़दम   पर   हज़ारहा तूफ़ान और   साहिल   है   आप   की   चौखट दिल   की   धड़कन   से   ले   के   रूह   तलक अब   तो   दाख़िल है   आप   की   चौखट मेरे   और   आप   के   वजूद   के   बीच सिर्फ   हाइल है   आप   की   चौखट ज़िन्दगानी   के   इस   सफ़र   का   यही एक   हासिल   है   आप   की   चौखट मैं   किसी   सिम्त   भी   चलूँ   लेकिन " मेरी   मंज़िल   है   आप   की   चौखट " सर   ब सजदा   न   फिर   हो   क्यूँ   " मुमताज़ " जब   मुक़ाबिल है   आप   की   चौखट آنکھ   کا   تل   ہے   آپ   کی   چوکھٹ راحت_دل   ہے   آپ   کی   چوکھٹ ہر   قدم   پر   ہزارہا   طوفاں اور   ساحل   ہے   آپ   کی   چوکھٹ دل   کی   دھڑکن   سے   لے   کے   روح   تلک اب   تو   داخل   ہے   آپ   کی   چوکھٹ میرے   اور   آپ   کے   وجود   کے   بیچ صرف   حائل   ہے   آپ   کی   چوکھٹ زندگانی   کے   اس   سفر   کا   یہی ایک   حاصل   ہے   آپ   کی   چوکھٹ

ज़िंदा दिली ने ढूँढी है हम में ही आस भी

ज़िंदा दिली ने ढूँढी है हम में ही आस भी हम को पुकारा करती है माज़ी से यास भी क्या क्या बहा के ले गया सैलाब वक़्त का धुंधला गई नज़र भी , ख़ता हैं हवास भी ये बहर-ए-बेकराँ भी हमें कुछ न दे सका थक कर बदन है चूर , है शिद्दत की प्यास भी तू ही जला नहीं है तमन्ना की आग में मेरे लहू से लाल है मेरा लिबास भी पढ़ते रहे हैं पूरी तवज्जह  के साथ हम तक़दीर की किताब का ये इक़्तेबास भी ले आई है कहाँ ये तमन्ना हमें , कि दिल थोड़ा सा मुतमइन भी है , थोड़ा उदास भी आया वो ज़लज़ला कि ज़मीन-ए-हयात में "मुमताज़ " हिल गई मेरी पुख़्ता असास भी  

आँखों को ख़्वाब कितने सुनहरे दिखा गया

आँखों को ख़्वाब कितने सुनहरे दिखा गया दो लफ़्ज़ों में वो पूरी कहानी लिखा गया दे कर तमाम हैरतें , कह कर वो एक बात आँखों को बोलने का सलीक़ा सिखा गया

दिल बता, क्या हुआ

दिल , मेरे दिल क्या हुआ बता बेचैनियाँ बढ़ गईं दिल बता , मेरे दिल बता , क्या हुआ कब कहाँ लुट गया ये क़ाफ़िला हर तरफ़ वही ज़ख़्मी ख़ला हर सिम्त तनहाई तनहाई तनहाई का सिलसिला ख़ामोशियों की दीवारों में है क़ैद मेरी सदा ख़त्म पर है अज़ाबों का ये सर ब सर फ़ासला काग़ज़ी ज़िंदगी वीरान है दूर तक रास्ता सुनसान है तन्हा है हर साँस हर आस , उम्मीद बेजान है कितने ही रेज़ों में बिखरी हुई मेरी पहचान है शहर-ए-एहसास में आरज़ू आज हैरान है हम कहाँ आ गए चलते हुए ज़िन्दगी के वो पल क्या हो गए वो हम सफ़र सारे हमराज़ जाने कहाँ खो गए इस अजनबी राह में तन्हा तन्हा से हम हैं खड़े अपनी हस्ती का ऐ ज़िन्दगी कुछ पता तो चले अजनबी है यहाँ हर एक पल ऐ मेरी ज़िन्दगी अब तो संभल वहशत की जलती हुई ज़ख़्मी तारीकियों से निकल बेचैनियों के सराबों से बच कर कहीं और चल आरज़ूओं की नाकाम तक़दीर का रुख बदल  x

कितनी तरकीबों से इस दिल को मनाया होगा

कितनी   तरकीबों   से   इस   दिल   को   मनाया   होगा दर्द   का   अक्स   ब मुश्किल   जो   छुपाया   होगा हर   तमन्ना   को   लहू   दिल   का   पिलाया   होगा तब   कहीं   उस   को   निगाहों   से   गिराया   होगा उस   को   जब   तर्क - ए - त ' अल्लुक़   ने   सताया   होगा जुस्तजू   में   वो   मेरी   दूर   तक   आया   होगा लौट   आए   तेरी   देहलीज़   से   ये   सोच   के   हम तेरी   महफ़िल   में   बहुत   तंज़   ओ   क़िनाया होगा चल   दिए   हम   जो , तो   ठहरे   न किसी   तौर   मगर   माना   दिल   ने   तो   बहुत   शोर   मचाया   होगा आई   होंगी   कई   यादें   उसे   बहलाने   को शब्   की   तारीकी   ने   ये   जश्न   मनाया   होगा मैं   बिखर   कर   भी   यही   सोच   रही   हूँ   कब   से क्या   भला   उस   ने   मुझे   तोड़   के   पाया   होगा ऐ    मेरी   आस , ज़रा   ठहर , न   इतना   भी   मचल " कौन   आएगा   यहाँ , कोई   न   आया   होगा " बेख़याली   में   उठा   लाए   थे   जो   ख़्वाब कभी क्या   ख़बर   थी   के   वो   ' मुमताज़